Home > Lead Story > Rashifal 10 June 2024: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा विशेष? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal 10 June 2024: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा विशेष? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

सोमवार भगवान शिव की कृपा किन राशि वाले लोगों पर बनेगी? यहां जाने सभी जातकों का दैनिक राशिफल।

Rashifal 10 June 2024: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा विशेष? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल
X

rashifal

Rashifal 10 June 2024, Horoscope Today: 10 जून सोमवार को दोपहर 04:15 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। वहीं रात में 00: 40 तक पुष्य नक्षत्र और फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। वहीं से ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थसिद्धि और ध्रुव योग का साथ सभी राशियों को मिलेगा। जिसका विशेष लाभ वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुम्भ राशि वालों को होगा। सोमवार भगवान शिव का दिन होता है, इसलिए भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उनकी सेवा करें।

मेष राशि(Aries)

सोमवार का दिन मेष राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को खुद को अपडेट रखना होगा नही तो मानसिक तनाव आ सकता है. व्यापार और बिजनेस में अगर साझेदारी में है तो सावधान रहने की जरूरत है। प्रेम में पड़े कपल का तीसरे व्यक्ति के कारण ब्रेकअप हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

10 जून का दिन वृषभ जातक वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। परिवार में किसी एक व्यक्ति के कारण खुशियां मिलने के आसार हैंl ऑफिस में वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी को समय दें ताकि आपकी लव लाइफ अच्छे से चले। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के आसार है।

मिथुन राशि (Gemini)

ऑनलाइन काम करने वाले लोग अपने काम को बांट लें, ताकि जल्दी और समय पर कर सकें। आपको अपने बिजनेस में नई सफलताएं हाथ लगेंगी। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपके सभी कार्य सफल होंगे। अपनों का प्यार और साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

सोमवार को अपने मालिक के साथ संबंध बना कर रखें। ऑफिस का डेटा को ज्यादा सुरक्षित रखें नहीं तो लीक होने की संभावना है। नई नौकरी में बॉस की सलाह लेना आवश्यक है। परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओं को अपनी पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी सोमवार का दिन ऑफिस में वर्कलोड अधिक रहेगा। सिंह राशि वालों के लिए ऑफिस में काम से ज्यादा आराम करना होगा क्योंकि ज्यादा काम आपको बीमार कर सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ पूजा पाठ और हनुमान जी के भक्ति में समय व्यतीत करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 10 जून का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने वाला रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के संयोग भी बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

तुला राशि(Libra)

सोमवार यानी 10 जून आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको संपत्ति संबंधित विवादों से बचना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करना होगा। आपके माताजी के मायके से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके जीवनसाथी से आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए दूसरों पर निर्भर रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों का दिन शुभ रहेगा ऑफिसियल काम बनेंगे बस शांति बनाने की आवश्यकता है। पिछले अनुभव के आधार पर कारोबार में लाभ मिलेगा। दोस्तो और परिजन के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। कामकाजी महिलाएं अपने काम में ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगो का ऑफिस में विफल हो सकता है। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हो सकता है। आपका अपने मित्रों से विवाद होने की संभावना है। अपने रुचि का कार्य करने से आपको सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

ऑफिस में आपके लिए सलाह आयेंगे उन्हें मानने से न कतराएं। व्यवसाय कर रहे लोग थोड़ा सतर्क रहें जो भी करें सोच समझकर करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। प्रेमी जीवन जी रहे लोग एक दूसरे पर भरोसा रखें। आंखों और सिर दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

सोमवार का दिन नौकरी पेशा और बिजनेस मैन दोनों के लिए शुभ होगा। करियर के लिए किया गया काम भी ठीक से हो जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लोग हिम्मत न हारे परिजनों का भी आपको सहयोग मिलेगा। अपने जीवनसाथी कटु या कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। तला भुना भोजन करने से बचें ये आपको बीमार कर सकता है।

मीन राशि(Pisces)

सोमवार की सुबह आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली होगी। साझेदारी बिजनेस में कुछ छोटे-मोटे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग बॉस के काम को करने में तत्यपर्यता दिखाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Updated : 10 Jun 2024 3:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Jagdeesh Kumar

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top