अयोध्या में 4 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Bhopal Serial Rape Case
X

Bhopal Serial Rape Case

स्वदेश डेस्क। अयोध्या में एक 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। यह घटना महराजगंज थाना क्षेत्र की है। बच्ची कई घंटों से गायब थी। खोजबीन करने के बाद बच्ची एक युवक के घर में पाई गई।

जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ एक शख्स ने छेड़खानी की। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। किसी भी तरह की अराजकता को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, 'बच्ची तीन घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।' पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा जारी है।

बताया जाता है कि घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बच्ची के परिजनों से बात की जा रही। बता दें कि कुछ दिनों पहले भदरसा में भी नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। जिसके बाद कई बड़ी कार्रवाई की गई। महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।

Tags

Next Story