Home > Lead Story > 1975 के बाद चाइना बॉर्डर पर 3 भारतीय सैनिक शहीद, सेना की बड़ी बैठक शुरू

1975 के बाद चाइना बॉर्डर पर 3 भारतीय सैनिक शहीद, सेना की बड़ी बैठक शुरू

1975 के बाद चाइना बॉर्डर पर 3 भारतीय सैनिक शहीद, सेना की बड़ी बैठक शुरू
X

नईदिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इनमें सेना के एक अफसर भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार रात को हुई है। सूत्रों के मुताबिक, चीन के भी कुछ सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, चीन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो।

न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक, सोमवार रात लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए। दोनों देशों के सेना के उच्च अधिकारी मौके पर बातचीत करके स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ली बैठक

हम आपको बता दें कि चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत के साथ बैठक की। इस बैठक में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजदू थे।

पिछले डेढ़ महीने से लद्दाख में चल रही तनातनी

पिछले करीब डेढ़ महीने से भारत और चीन सैनिकों के बीच लद्दाख में तनातनी चल रही है। भारत की ओर से सड़क निर्माण का काम किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में चीनी सैनिक यहां आ गए थे। दोनों देशों में बातचीत चल रही थी। दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की खबरें आ रही थीं और माना जा रहा था कि जल्द ही यह तनाव खत्म हो जाएगा।

भारतीय सेना अध्यक्ष की प्रस्तावित पठानकोट यात्रा रद्द

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलावर को पठानकोट की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि भारत के शहीद सैनिकों में एक कर्नल भी शामिल हैं।

2017 के डोकलाम घटनाक्रम के बाद से हालात तनावपूर्ण

भारतीय और चीनी सैनिकों में पैंगोंग सो इलाके में पांच मई को हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद से दोनों पक्ष वहां आमने-सामने थे और गतिरोध बरकरार था। यह 2017 के डोकलाम घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सैन्य गतिरोध बन रहा था। छह जून को हुई थी वार्ता दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अब तक की उच्च स्तरीय वार्ता छह जून को हुई थी।

Updated : 16 Jun 2020 10:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top