Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > अन्य

शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल


शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 14 December 2024: आज यानी 14 दिसंबर को शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वाले आज यानी 14 दिसंबर शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपका दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी से धन उधार मांगेंगे तो आसानी से मिल जाएगा। 

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 14 दिसंबर शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपका पार्टनर कोई सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन है। किसी से खटपट पर चल रही थी तो बातचीत के माध्यम से खत्म होगी। आप किसी अनजान पर भरोसा न करें अन्यथा भरोसा टूट सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini)

आज 14 दिसंबर के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए माध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको पिताजी काम को लेकर सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी बिजनेस में रुकी हुई योजना की फिर से शुरुआत हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer)

14 दिसंबर यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों की टेंशन बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 14 दिसंबर को सिंह राशि वालों के लिए समस्याएं लेकर आएगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों ऑफिस में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने किसी काम में ढील नहीं देनी है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें अन्यथा बीमारी गंभीर हो सकती है। 

कन्या राशि (Virgo)

14 दिसंबर यानी शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपके काम को लेकर मदद कर सकता है। किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। 

तुला राशि(Libra)

सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी 14 दिसंबर शनिवार का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में कोई समस्या आए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आपको अपने पिता की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक वालों को आज यानी 14 दिसंबर शनिवार का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। आप खुशियों से शराबोर रहेंगे। 

नौकरी पेशा से जुड़े लोग बाहर काम से जा सकते हैं। आपको किसी भी काम को लेकर योजना बनानी होगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें। 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की बात करें तो 14 दिसंबर शनिवार के दिन परोपकार के कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके भाई बहन आपका साथ देंगे। किसी से मांग कर वाहन चालने से बचना होगा नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। 

मकर राशि (Capricorn)

14 दिसंबर यानी शनिवार के दिन मकर जातक के लोग वाहनों का सावधानी पूर्वक करें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं तो जल्द मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल है। 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज 14 दिसंबर यानी शनिवार के दिन कुंभ राशि के लोग सोच विचारकर आगे बढ़ें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें अन्यथा वो इसका फायदा उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी डील फाइनल होने से खुशी का माहौल रहेगा। युवा जातक मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। 

मीन राशि(Pisces)

अंत में अब बात करें मीन राशि की तो आज यानी 14 दिसंबर शनिवार का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है। अपने संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें।

Related to this topic: