Home > Lead Story > 26/11 मुंबई आतंकी हमले की है आज 12वीं बरसी, गृह मंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

26/11 मुंबई आतंकी हमले की है आज 12वीं बरसी, गृह मंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

26/11 मुंबई आतंकी हमले की है आज 12वीं बरसी, गृह मंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली। देश कई आतंकी हमलों का गवाह रहा है। इन्हीं हमलो में एक मुंबई में हुआ आतंकी हमला भी था, जिसे 26 नवंबर 2008 को आतंकियों ने अंजाम दिया था. मुंबई में हुआ ये आतंकी हमला 26/11 के तौर लोगों के जहन में अभी भी मौजूद है, जब समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मुंबई में घुस आए थे और कई लोगों की जान ले ली थी।

हम आपको बता दें कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले में कई विदेशी नागरिकों की भी जान चली गई थी। मुंबई हमलों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। दरअसल, साल 2008 में पाकिस्तान से 10 आतंकी समंदर के रास्ते से मुंबई में घुस आए थे। इन आतंकियों ने शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके अलावा कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की।

ज्ञातव्य है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर एक आतंकी हमला हुआ था जिसे आज 12 साल पूरे हो चुके हैं। 10 आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था जिसमें लगभग 166 लोग मारे गए थे। आज उसी मुंबई अटैक की आज 12वीं बरसी हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार को मुंबई आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट कर लिखा, "मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन। यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।"

केंद्रीय कानून और न्याय, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुंबई में आतंकवादी हमलों की 12वीं वर्षगांठ पर सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं वर्दी में उन बहादुर पुरुषों को सलाम करता हूं जिन्होंने #MumbaiTerrorAttack के दौरान देश की रक्षा करने में असाधारण साहस दिखाया। भारत के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि। जय हिंद!"

रेलवे,वाणिज्य और उद्दोग मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्विट कर कहा, 26/11 #MumbaiTerrorAttack के पीड़ितों और शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजलि और मुंबई के लोगों की शक्ति और लचीलापन को सलाम। हम उन सभी सुरक्षा बलों के जवानों के प्रति आभारी होंगे जिन्होंने उस दिन भारत माता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। 26 नवंबर, 2008 को शुरू हुआ भयंकर हमला चार दिनों तक चला, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई और 300 लोग घायल हो गए।


Updated : 26 Nov 2020 5:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top