Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

केंद्रीय गृहमंत्री आज जम्मू -कश्मीर को देंगे कई सौगात, खीर भवानी मंदिर में किए दर्शन

केंद्रीय गृहमंत्री आज जम्मू -कश्मीर को देंगे कई सौगात, खीर भवानी मंदिर में किए दर्शन


केंद्रीय गृहमंत्री आज जम्मू -कश्मीर को देंगे कई सौगात खीर भवानी मंदिर में किए दर्शन

जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिला के तुलमुल्ला इलाका स्थित कश्मीरी पंडितों के प्रसिद्ध खीर भवानी मंदिर में मां महारज्ञा देवी के दर्शन किए।इस दौरान अमित शाह ने कश्मीर में शांति बहाली, आपसी सौहार्द कायम रहने की प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह ने दौरे के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से होकर मां महारज्ञा देवी के दर्शन किए। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि सोमवार को कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। इनमें हंदवाड़ा में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज भी शामिल है, जिसका उनके द्वारा ई-उद्घाटन किया जाएगा।

Related to this topic: