Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > देश

पहलगाम आतंकी हमले में गिरफ्तार दो लोग 5 दिन की NIA हिरासत में भेजे गए

पहलगाम आतंकी हमले में गिरफ्तार दो लोग 5 दिन की NIA हिरासत में भेजे गए


पहलगाम आतंकी हमले में गिरफ्तार दो लोग 5 दिन की nia हिरासत में भेजे गए

Pahalgam Attack : जम्मू की अदालत ने पहलगाम आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार दो लोगों को 5 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा है। रविवार को एनआईए द्वारा दो लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई थी। इन लोगों पर आतंकियों की मदद करने का आरोप है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन पर पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे और 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुन-चुन कर मारा गया था और यह अब तक का सबसे वीभत्स आतंकवादी हमला माना जा रहा है ।

पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के ही हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है । दोनों ने यह भी पुष्टि की है कि हमलावर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

एनआईए की जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। इन दोनों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता भी प्रदान की थी । एनआईए ने दोनों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related to this topic: