Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी


कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर तलाशी अभियान जारी

कुलगाम। कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन इलाके में मंगलवार सुबह एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी मार गिराए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से तीन आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। 

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभियान पूरा होने के बाद की जाएगी। इससे पहले इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम को पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने रेडवानी पाईन में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एहतियाती उपायों के कारण रात में अभियान रोक दिया गया था और आज सुबह फिर से शुरू किया गया।

Related to this topic: