Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए तीसरा जत्था रवाना, शिवभक्तों में दिखा उत्साह

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए तीसरा जत्था रवाना, शिवभक्तों में दिखा उत्साह


बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए तीसरा जत्था रवाना शिवभक्तों में दिखा उत्साह

श्रीनगर। जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना हो गया। कडे़ सुरक्षा घेरे में 264 छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हुए पहलगाम व बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। 

भगवती नगर स्थित यात्री निवास से सुबह चार बजे से कुछ मिनट पहले ही श्रद्धालु बालटाल के लिए रवाना हुए। बालटाल मार्ग से कुल 2309 श्रद्धालुओं को 153 वाहनों में रवाना किया गया। इनमें 1561 पुरूष, 636 महिलाएं, 43 बच्चे, 63 साधु, छह साध्वी शामिल थे, जो 71 छोटे तथा 82 बड़े वाहनों में सवार होकर बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए निकले।

वहीं पहलगाम मार्ग के लिए पांच बजे से पहले 4131 श्रद्धालु रवाना हुए इनमें 3208 पुरूष, 799 महिलाएं, 12 बच्चे, 103 साधु तथा आठ साध्वी तथा एक किन्नर शामिल थे। ये श्रद्धालु 46 बसों व 65 छोटे वाहनों में सवार होकर रवाना हुए। श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ सुरक्षाबलों की टुकड़ियां भी रवाना हुई हैं।इसी बीच शुक्रवार को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटों के लिए सामान्य यातायात बंद रखा गया ताकि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यह यात्री बिना किसी बाधा के अपना सफर पूरा कर सकें।

Related to this topic: