Breaking News
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > देश

कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों को क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है, जिसके चलते तलाशी अभियान जारी रखा गया है।


कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ा/वेबडेस्क। कुपवाड़ा जिले की नियंत्रण रेखा के समीप दोबनार माछिल इलाके में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। 

मंगलवार दोपहर कुपवाड़ा जिले के दोबनार माछिल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को पास आते देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। समाचार लिखे जाने तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों को क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है, जिसके चलते तलाशी अभियान जारी रखा गया है।

इस बीच कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि कुपवाड़ा जिले के दोबनार माछिल क्षेत्र में सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।

Related to this topic: