Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

जम्मू में भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

जम्मू में भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

सैनिकों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों से मुठभेड़ शुरू


जम्मू में भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर आतंकी हमला तीन जवान घायल

जम्मू।  जम्मू के पुंछ इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया है, जिसमें तीन जवान घायल हुए हैं। इसके बाद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिस पर आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है।

दरअसल, पुंछ पुलिस और भारतीय सेना ने बुधवार रात एक खुफिया इनपुट साझा किया था, जिसके बाद 20 दिसंबर की रात से सामान्य क्षेत्र डेरा की गली (डीकेजी), थानामंडी, राजौरी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जम्मू के पुंछ में बफलियाज और थानामंडी रोड के बीच आतंकियों ने भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया है, जिसमें सेना के तीन जवानों के घायल होने की खबर है।

सेना ने इस आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए एक बयान में बताया है कि कल देर रात शुरू हुए ऑपरेशन के बाद आज कुछ घंटे पहले आतंकियों से संपर्क स्थापित हो गया। गुरुवार को लगभग 03:45 बजे सेना के दो वाहन सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर बढ़ रहे थे, जिन पर आतंकवादी ने गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस चल रहे ऑपरेशन में तीन सैनिक गंभीर रूप से हताहत हुए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

Related to this topic: