Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > देश

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, गोला बारूद बरामद

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, गोला बारूद बरामद


अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना गोला बारूद  बरामद

पुलवामा। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक पुराना आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। आतंकी ठिकाने से सुरक्षा बलों ने जंग लगा गोला बारूद तथा अन्य सामान जब्त किया है। 

अवंतीपोरा पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अवंतीपोरा में आतंकियों के एक पुराने ठिकाने का पता लगा। आतंकी ठिकाने से सुरक्षा बलों ने कपड़े, जूते, बर्तन, कुछ गोला बारूद आदि बरामद किए हैं। सुरक्षाबलों ने बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर आसपास के इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा है।

Related to this topic: