Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > देश

हिजबुल और लश्कर से जुड़े चार नार्को आतंकी तस्करों की संपत्तियां कुर्क

हिजबुल और लश्कर से जुड़े चार नार्को आतंकी तस्करों की संपत्तियां कुर्क

कुर्क की गई अचल संपत्तियों में एक आरोपित अफाक अहमद वानी का दो मंजिला घर, आरोपित मुनीर अहमद पांडे के नाम पर एक मंजिला आवास, तीसरे आरोपित सलीम अंद्राबी की संपत्ति और इस्लाम उल हक का दो मंजिला घर शामिल है।


हिजबुल और लश्कर से जुड़े चार नार्को आतंकी तस्करों की संपत्तियां कुर्क

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को हंदवाड़ा और कुपवाड़ा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार नार्को आतंकी तस्करों की संपत्तियां कुर्क की हैं। संपत्तियों को नार्को टेरर मॉड्यूल जांच के हिस्से के रूप में जब्त किया गया है। हंदवाड़ा में चारों आरोपितों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। एजेंसी ने यूएपीए की धारा 25 के तहत कुल 2.27 करोड़ रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

कुर्क की गई अचल संपत्तियों में एक आरोपित अफाक अहमद वानी का दो मंजिला घर, आरोपित मुनीर अहमद पांडे के नाम पर एक मंजिला आवास, तीसरे आरोपित सलीम अंद्राबी की संपत्ति और इस्लाम उल हक का दो मंजिला घर शामिल है। मामले में अब तक कुल 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एनआईए ने 15 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

यह मामला हंदवाड़ा और कुपवाड़ा क्षेत्रों में सक्रिय लश्कर और हिजबुल द्वारा नापाक आतंकवादी गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए मादक पदार्थों की आय के उपयोग से संबंधित है।

हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में वाहनों की जांच के दौरान एक काले बैग और बड़ी संख्या में 500 मूल्यवर्ग के भारतीय मुद्रा नोटों की बरामदगी के बाद मामला दर्ज किया गया था। यह बरामदगी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद क्रेटा कार से की गई। कार के ड्राइवर अब्दुल मोमिन पीर से प्रारंभिक पूछताछ में नार्काे-आतंकवादी सांठगांठ का खुलासा हुआ, जिसके बाद विस्तृत जांच शुरू हो गई। घरों की प्रारंभिक तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी सहित विभिन्न आपत्तिजनक सामग्रियों के अलावा 21 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।