Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

LOC पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

LOC पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब


loc पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर गोलीबारी भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू कश्मीर। LOC पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर गोलीबारी की गई है। गोलीबारी के लिए पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों का उपयोग किया गया। पहलगाम हमले के बाद लगातार एलओसी पर गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 27-28 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। 

बता दें कि, 26-27 अप्रैल की रात भी पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की गई थी। भारतीय सेना द्वारा बताया गया था कि, 26-27 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के द्वारा की गई इस गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

Related to this topic: