Pahalgam Terror Attack: पहलगाम से सामने आए दर्दनाक वीडियो, डर इतना कि, लोग मांग रहे रहम की भीख...

Pahalgam Terror Attack
X

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack : जम्मू कश्मीर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो बुधवार सुबह सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि, आतंकी हमले के समय मंजर कितना खौफनाक रहा होगा।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जान बचाकर भाग रहे परिवारों का ये वीडियो बहुत ही भयानक है। वीडियो देखने से यह मासूम पड़ता है कि, बच्चे बुरी तरह से घायल हैं, रो रहे हैं...डर से कांप रहे हैं। महिलाएं सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं। हमले के बाद लोगों को फौज की वर्दी में कोई भी दिखता है तो उसे आतंकवादी समझकर रहम की भीख मांगने लगते हैं।

वीडियो में टेरर अटैक से बचकर जब पर्यटक पहलगाम की तरफ भाग रहे थे, तब भारतीय सेना को देखकर एक महिला डर गई। महिला पर्यटक बोली कि, मेरे बच्चे को मत मारना। तब एक जवान ने कहा, डरो नहीं, हम फौजी हैं, आपकी सेफ्टी के लिए आए हैं, हम इंडियन आर्मी हैं, बैठो...। इसके बाद महिला बैठी और छाती पीटपीटकर रोने लगी। रोते - रोते वो कहने लगी कि, मेरे पति को मार दिया...मुझे मार दो। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। आर्मी के जवानों ने महिला और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की।

जम्मू कश्मीर में बीते सालों में पर्यटकों पर हुआ ये सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। 10 से अधिक पर्यटक घायल हैं। मरने वालों में इज़राइल और इटली के दो पर्यटकों के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए सैलानी शामिल हैं।

दिल्ली में इस मामले को लेकर अहम बैठक हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू - कश्मीर में मौजूद हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले पर शाह समेत जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री से बातचीत की है। सेना द्वारा क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

Tags

Next Story