Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

NIA ने जम्मू-कश्मीर में कई जगह छापा मारा, बठिंडी से 2 को गिरफ्तार किया

NIA ने जम्मू-कश्मीर में कई जगह छापा मारा, बठिंडी से 2 को गिरफ्तार किया


nia ने जम्मू-कश्मीर में कई जगह छापा मारा बठिंडी से 2 को गिरफ्तार किया

श्रीनगर।  आतंकवाद से संबंधित मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में छापा मारा है। यह कार्रवाई जम्मू के बठिंडी इलाके, शोपियां के चोटीपोरा गांव और कुलगाम के परिवान गांव में जारी है। यह छापा जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से मारा गया है। अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं, इससे पहले गुरुवार को बठिंडी इलाके में एनआईए की टीम और सोपोर पुलिस ने लश्कर के 2 ओवरग्राउंड वर्करों को पकड़ा। इनके कब्जे से 8 राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए।

Related to this topic: