Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सीट बंटवारे पर डील त

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सीट बंटवारे पर डील तय


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव सीट बंटवारे पर डील तय

श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर इंडी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर निर्णय हो गया है। जम्मू कश्मीर-लद्दाख की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगी। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इसका ऐलान किया 

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा की दोनों दल जम्मू कश्मीर और लद्दाख की 6 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।  उन्होंने बताया जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर की सीट नेशनल कांन्फ्रेंस के हिस्से में गई है जबकि जम्मू, उधमपुर और लद्दाख की सीट पर कांग्रेस के खाते में गई है। 

Related to this topic: