Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, बिहार के मजदूरों मारी गोली, एक की मौत

जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, बिहार के मजदूरों मारी गोली, एक की मौत


जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग बिहार के मजदूरों मारी गोली एक की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरियों की टारगेट किलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार शाम को बडगाम के मगरेपोरा इलाके में आतंकियों ने प्रवासी दो मजदूरों को निशाना बनाकर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी दिलखुश के रूप में हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के चदूरा इलाके के मगरेपोरा में आतंकवादियों ने एक ईंट भट्ठे के दो मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों में से एक ने दम तोड़ दिया है।भाजपा की जम्मू-कश्मीर की इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि कश्मीर में मई महीने से कई लोगों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। यह 9वां मामला सामने आया हैं।

Related to this topic: