Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > देश

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे


जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल की कार दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बचे

वाराणसी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार को राजघाट स्थित मालवीय पुल के ढलान पर लोहे के पिलर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उप राज्यपाल और उनके साथ के सभी लोग सकुशल हैं। सूचना पाते ही मौके पर आदमपुर पुलिस पहुंची। उप राज्यपाल को दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वाराणसी से अपने गृह नगर गाजीपुर जमानिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के ढलान पर पहुंची अचानक लगाए गए लोहे के पिलर से टकरा गई। इससे कार का पहिया फट गया। वाहन चालक ने कार किनारे खड़ी की और दूसरी कार मंगाई गई। सूचना पर पड़ाव पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी, सीओ अनिल राय, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी भी पहुंच गए। दूसरी कार से उप राज्यपाल को रवाना किया गया। उप राज्यपाल गाजीपुर के जमानियां, मुहम्मदाबाद सहित अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गहमर के कामाख्या धाम मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

Related to this topic: