Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

कश्मीर में जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आतंकवादी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

कश्मीर में जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आतंकवादी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

मौके से चार यूबीजीएल ग्रेनेड, 446 गोलियां, तीस एके 47, दो मोर्टार शेल और अन्य आपत्तिजनक बरामद की गई


कश्मीर में जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ 6 आतंकवादी गिरफ्तार गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। कुलगाम जिले के मिरहमा गांव से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

कुलगाम पुलिस को इलाके में आतंकियों के मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ढूंढ निकाला, जहां से छह आतंकियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मौके से चार यूबीजीएल ग्रेनेड, 446 गोलियां, तीस एके 47, दो मोर्टार शेल और अन्य आपत्तिजनक बरामद की गई है। आतंकियों से पूछताछ की जा रही है और भविष्य में और गिरफ्तारियों व बरामदगी से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related to this topic: