Breaking News
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > देश

G-20 समिट से पहले जैश ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, हथियार व विस्फोटक बरामद

G-20 समिट से पहले जैश ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, हथियार व विस्फोटक बरामद


g-20 समिट से पहले जैश ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार हथियार व विस्फोटक बरामद

श्रीनगर। जी -20 बैठक से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की साजिश में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेटिव को कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मोहम्मद उबैद मलिक के तौर पर हुई है।जांच में एनआईए को पता चला है कि उबैर पाकिस्तान के जैश कमांडर से संपर्क में था और सुरक्षाबलों और सैनिकों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी पहुंचा रहा था। इसके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनसे यह बात साबित होती है। 

उल्लेखनीय है कि एनआईए ने पिछले साल जून में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। मामला जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने से जुड़ा था। ऐसा करने के लिए अल्पसंख्यकों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए साजिश रची जा रही थी।साजिश को अंजाम देने के लिए सरहद पार से नशीली दवाएं, धनराशि, हथियार, आईईडी और अन्य रिमोर्ट व चुंबकीय बम भेजे जा रहे थे। आईडी को ड्रोन के जरिए भेजा जाता था। इसे स्थानीय ऑपरेटिव की मदद से ही आगे सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाया जाता था।

Related to this topic: