Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 1 घुसपैठिये को मारा

बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 1 घुसपैठिये को मारा

अन्य घुसपैठिए जान बचाकर भागे


बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम सुरक्षाबलों ने 1 घुसपैठिये को मारा

बारामूला। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी के सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश विफल कर दी। सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को मार गिराया।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने देखा कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यह देख सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक घुसपैठिया मारा गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाकी घुसपैठिया जान बचाकर वापस भाग गए। खबर लिखे जाने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।

Related to this topic: