Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

जम्मू-कश्मीर में 25 करोड़ की हेरोइन बरामद, पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में 25 करोड़ की हेरोइन बरामद, पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार


जम्मू-कश्मीर में 25 करोड़ की हेरोइन बरामद पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

उड़ी।  बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर से पुलिस ने रविवार को तड़के गश्त के दौरान 6 पैकेट हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ बताई गई है। इस दौरान पुलिस ने एक पाकिस्तानी तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

एसएसपी बारामूला रईस अहमद भट्ट ने बताया कि पुलिस के जवान उड़ी सेक्टर की सीमा के पास संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई जिसे सीमा पार से इस ओर फेंका गया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस ने पाकिस्तान के मनियाना निवासी तस्कर काशी अली पुत्र रहमत अली को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मामला दर्ज करके पता लगाया जा रहा है कि भारतीय सीमा से इस खेप को किसे उठाना था और आगे उसे कहां पहुंचाना था।

दूसरी तरफ बीएसएफ के डीआईजी भूपिंदर सिंह का कहना है कि 3 अक्टूबर की सुबह लगभग 4: 25 बजे जवानों ने एक ऑपरेशन में 6 पैकेट हेरोइन पकड़ी और एक पाकिस्तानी स्मगलर को राजाताल में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम काशी अली है। इसके पिता का नाम रहमत अली है। ये पाकिस्तान के मनियाना का रहने वाला है। बरामद 6 पैकेट हेरोइन एक पैकेट के अंदर थी। हेरोइन की खेप बरामद होने के बाद उड़ी इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Related to this topic: