Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > देश

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं


श्रीनगर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड कोई हताहत नहीं

श्रीनगर। जिले के नौहाट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में शुक्रवार दोपहर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। हमला करके आतंकी मौके से फरार हो गए। हालांकि इस ग्रेनेड हमले में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। ग्रेनेड हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ख्वाजा बाजार में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। आतंकियों का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सुरक्षाबलों की टीम से थोड़ी दूर जाकर गिरा और फट गया। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर आतंकी मौके से भाग निकले। इस हमले में सुरक्षाबल बाल-बाल बच गए हालांकि ग्रेनेड फटने से कुछ दुकानों को क्षति पहुंची है। सुरक्षाबलों ने हमलावर आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले आतंकियों की पहचान की जा सके।

Related to this topic: