Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

नहीं थम रही LOC पर गोलीबारी, पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर वॉयलेशन

नहीं थम रही LOC पर गोलीबारी, पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर वॉयलेशन


नहीं थम रही loc पर गोलीबारी पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर वॉयलेशन

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद LOC पर लगातार गोलीबारी जारी है। 29-30 अप्रैल की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से इस गोलीबारी का जवाब दिया।

बीते दिनों पाकिस्तान द्वारा कुपवाड़ा और बारामुल्ला के साथ - साथ अखनूर सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया गया था। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का प्रभावी रूप से जवाब दिया था।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 28-29 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।

गोलीबारी के लिए पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों का उपयोग किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी थी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया था।

26-27 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

Related to this topic: