Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

श्रीनगर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी


श्रीनगर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ 1 आतंकी ढेर तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर।  जिले के बेशंबर नगर इलाके में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों बीच शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया। एक अन्य आतंकवादी के सुरक्षाबलों के घेरे में है। सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार मारा गया आतंकवादी गत सोमवार को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में सीआरपीएफ के एक जवान की हत्या में शामिल था, जबकि दूसरा अभी भी मुठभेड़ स्थल पर फंसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जिले के बेशंबर नगर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर श्रीनगर पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखकर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

Related to this topic: