Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

शोपियां में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

शोपियां में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे


शोपियां में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

शोपियां। जिले के नौगाम इलाके में बुधवार देर शाम शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी भाग गए।हालांकि सुरक्षाबलों ने सुबह होते ही इलाके में एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया लेकिन कईं घंटों तक चले इस अभियान में सुरक्षाबलों का किसी भी आतंकी से सामना नहीं हुआ।पूरा क्षेत्र खंगालने के बाद सुरक्षाबल अभियान समाप्त करके लौट गए हैं। इस मुठभेड़ की शुरुआत में सेना के तीन जवान घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बुधवार देर शाम को चौक नौगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस तथा सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। उसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सेना के तीन जवान सोमवीर कुमार, मयंक सिंह और सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। 

इस दौरान देर रात तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी होती रही लेकिन देर रात के बाद गोलीबारी बंद हो गई। गोलीबारी बंद होते ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी को और मजबूत कर दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास तलाशी अभियान शुरू किया तो उन्हें वहां कोई भी आतंकी मौजूद नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि रात के अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी वहां से भाग निकले । सुरक्षाबलों ने पूरा क्षेत्र खंगालने के बाद अभियान समाप्त कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर दो आतंकी मौजूद थे और उनमें से एक आतंकी के विदेशी होने की आशंका है।

Related to this topic: