Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > देश

राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढ़ेर, 2 जवान शहीद

राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढ़ेर, 2 जवान शहीद


राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 1 आतंकवादी ढ़ेर 2 जवान शहीद

राजौरी। जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे थन्नामंडी सेक्टर में आज सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में जेसीओ सहित दो जवान भी शहीद हुए हैं।

 थन्नामंडी सेक्टर के करयोट कालस इलाके में आज सुबह पुलिस को कुछ हथियारों से लैस संदिग्धों के देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए क्षेत्र के साथ सटे जंगल में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

एक आतंकी की मौत- 

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि इस दौरान सेना की आरआर का एक जेसीओ और एक अन्य जवान घायल हो गए। दोनों को तुरंत मौके से निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान घावों का ताव न सहते हुए दोनों शहीद हो गये। फिलहाल सुरक्षाबलों का क्षेत्र में अभियान जारी है। आतंकी मौके से भाग न सकें, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गये हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले 6 अगस्त को सुरक्षाबलों ने इसी क्षेत्र में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

Related to this topic: