Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > देश

पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश का मुख्य कमांडर कैसर कोका ढेर

पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश का मुख्य कमांडर कैसर कोका ढेर


पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता जैश का मुख्य कमांडर कैसर कोका ढेर

पुलवामा। पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के वांदकपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार दोपहर शुरू हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए दो आतंकियों में एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष आतंकी कैसर कोका भी शामिल है जबकि उसके साथी की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात आतंकी कैसर कोका 2018 से क्षेत्र में सक्रिय था। सोमवार दोपहर अवंतीपोरा के वांदकपोरा क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखा तो गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के शुरुआती दौर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने का भी मौका दिया लेकिन वह नहीं माने और गोलीबारी तेज कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में जैश के शीर्ष आतंकी कैसर कोका सहित दो आतंकी मारे गए। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान फिलहाल जारी है।

Related to this topic: