Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

बारामूला में मुठभेड़, लश्कर ए तैयबा का 1 आतंकी ढेर, 3 जवान घायल

बारामूला में मुठभेड़, लश्कर ए तैयबा का 1 आतंकी ढेर, 3 जवान घायल


बारामूला में मुठभेड़ लश्कर ए तैयबा का 1 आतंकी ढेर 3 जवान घायल

बारामुला। जिले के मालवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। मुठभेड़ फिलहाल जारी है। 

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि बारामुला के मालवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि शुरूआती गोलीबारी में तीन जवानों और एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार बारामुला जिले के मालवा इलाके में बुधवार देर रात आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर क्षेत्र की घेराबंदी करने के साथ ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत मौके से निकालकर उपचार के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। दोनों ओर से गोलीबारी फिलहाल जारी है।

Related to this topic: