Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

अंनतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद

अंनतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद


अंनतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 1 जवान शहीद

अनंतनाग। अनंतनाग जिले के कोकरनाग के वत्नार इलाके में शनिवार दोपहर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। मुठभेड़ अभी जारी है।

जिले के कोकरनाग इलाके के वतनार में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस के विशेष दस्ते एसओजी, सेना तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

शुरुआती मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सेना की 19 आरआर का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अन्य जवानों ने मौके से निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान जवान शहीद हो गया। क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है।

Related to this topic: