Breaking News
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > देश

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकवादी ढेर

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकवादी ढेर


राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी दो आतंकवादी ढेर

राजौरी। राजौरी जिले के नरला गांव में मंगलवार शाम से जारी मुठभेड़ में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है, जिससे इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।

गौरतलब है कि राजौरी जिले के नरला गांव में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया था और चार अन्य जवान घायल हो गए थे।

खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को राजौरी के नरला गांव में इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू किया था। क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था और सेना का एक जवान बलिदान हो गया था और चार अन्य जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों में से एक एसपीओ भी हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां पर उनका उपचार जारी है।

इस बीच बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भारी गोलीबारी के दौरान सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकवादी को मार गिराया है। क्षेत्र में मुठभेड़ फिलहाल जारी है।

Related to this topic: