Breaking News
  • ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया: बातचीत जारी, पहले फिलीपींस ने खरीदा था
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे
  • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: 11 सीटों पर मुकाबला होगा
  • देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू
  • लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 विपक्षी सांसदों ने पक्ष में वोट किया

होम > देश

कश्मीर में आतंक पर प्रहार : शोपियां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

कश्मीर में आतंक पर प्रहार : शोपियां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया


कश्मीर में आतंक पर प्रहार  शोपियां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

शोपियां। शोपियां जिले के जीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है जिससे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह पुख्ता जानकारी के आधार पर शोपियां के जीपोरा इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देख गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है इसके साथ ही आतंकियों के मरने की संख्या दो हो गई है। अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है जिससे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

Related to this topic: