Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

जम्मू कश्मीर में 1 घंटे के अंदर आए भूकंप के दो झटके, लोग डरकर सड़कों पर निकले

जम्मू कश्मीर में 1 घंटे के अंदर आए भूकंप के दो झटके, लोग डरकर सड़कों पर निकले


जम्मू कश्मीर में 1 घंटे के अंदर आए भूकंप के दो झटके लोग डरकर सड़कों पर निकले

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके महूसस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बुधवार रात को जम्मू संभाग के कटरा में रिक्टर पैमाने पर 3.2 और 4.1 तीव्रता के दो भूकंपों के एक घंटे के भीतर आने की जानकारी दी है। इन भूकंप के झटकों में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने ट्वीट कर बताया कि बुधवार देर रात 11ः04 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.1 की तीव्रता का पहला भूकंप कटरा में आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।दूसरा भूकंप का झटका बुधवार देर रात 11ः52 बजे एक बार फिर कटरा में आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। गौरतलब है कि तीन दिनों से भी कम समय में अभी तक जम्मू कश्मीर के कटरा उधमपुर, डोडा आदि जिलों में नौ बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार भूकंप के झटके आनाअच्छा संकेत नहीं है।

Related to this topic: