Breaking News
  • ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया: बातचीत जारी, पहले फिलीपींस ने खरीदा था
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे
  • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: 11 सीटों पर मुकाबला होगा
  • देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू
  • लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 विपक्षी सांसदों ने पक्ष में वोट किया

होम > देश

जम्मू के सिविल एयरपोर्ट के पास उड़ता दिखा ड्रोन, सुरक्षा बल अलर्ट

जम्मू के सिविल एयरपोर्ट के पास उड़ता दिखा ड्रोन, सुरक्षा बल अलर्ट


जम्मू के सिविल एयरपोर्ट के पास उड़ता दिखा ड्रोन सुरक्षा बल अलर्ट

जम्मू।  स्वतंत्रता दिवस जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे सूबे में आतंकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह जम्मू जिले के सतवारी इलाके में दो बार ड्रोन मंडराता देखा गया। सुरक्षाबलों ने ड्रोन को तलाशने के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया है। इस संबंध में फिलहाल पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे पहली बार ड्रोन सिविल एयरपोर्ट के पास उड़ता देखा गया। ड्रोन दिखते ही सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन वहां से वापस चला गया। इसके तकरीबन पांच से छह मिनट के बाद ड्रोन को एक बार फिर पीरबाबा क्षेत्र में देखा गया, जो एयरफोर्स स्टेशन से सटा हुआ है। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने ड्रोन तथा उसे कंट्रोल करने वाले संदिग्धों के खिलाफ इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया, जो समाचार लिखने तक जारी है। फिलहाल अभी तक इतनी ही जानकारी प्राप्त हो पाई है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Related to this topic: