Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया


जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश bsf ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया

श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सियालकोट निवासी मोहम्मद शबद (45) के रूप में हुई है। फिलहाल बीएसएफ अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

दिल्ली बीएसएफ मुख्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने बीएसएफ को अलर्ट जारी किया था कि कोई घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाला है। बीएसएफ ने सूचना को पुख्ता कर अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को बढ़ाया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बीती देर रात आर एस पुरा स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहरा दे रहे बीएसएफ जवानों ने देखा कि एक घुसपैठिया भारत की ओर पार हो गया और बाड़ की ओर बढ़ने लगा।

जवानों ने उसे चुनौती दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आक्रामक तरीके से बाड़ की ओर बढ़ता रहा। जवानों ने उस पर गोलियां चलाईं। इस बीच वह गेट के पीछे छिप गया। सतर्क जवानों ने गेट खोला और उसे दबोच लिया। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान सियालकोट निवासी मोहम्मद शबद के रूप में हुई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Related to this topic: