Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

राजौरी में भाजपा नेता की हत्या, उपराज्यपाल ने कहा - आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

राजौरी में भाजपा नेता की हत्या, उपराज्यपाल ने कहा - आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा


राजौरी में भाजपा नेता की हत्या उपराज्यपाल ने कहा - आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में भाजपा नेता के घर को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज राजौरी जिला पूरी तरह बंद है। इस दौरान लोगों के मन में बेहद गुस्सा और आक्रोश है। इसी बीच जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अवपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये है मामला - 

जम्मू के एडीजीपी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजौरी के खंडली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जसबीर सिंह के घर पर रात करीब 9:15 बजे अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में उनके तीन साल के भतीजे की मौत हो गई औऱ पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं और इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश में इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related to this topic: