- Home
- /
- देश
- /
- अन्य
- /
- जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन ने मचाई तबाही, दो विदेशी नागरिकों की मौत, 19 फंसे

X
By - स्वदेश डेस्क |1 Feb 2023 5:55 PM IST
Reading Time: अफरवात चोटी में हिमस्खलन में गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट चपेट में आ गया है
बारामूला। बारामूला जिले में अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। मौके पर बचाव अभियान चलाकर 19 अन्य विदेशी नागरिकों को बचा लिया गया है।
बुधवार दोपहर बारामूला पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि अफरवात चोटी में हिमस्खलन में गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट चपेट में आ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हिमस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान में दो विदेशी नागरिकों के शव बर्फ के नीचे से निकाले गए हैं। उन्होंने बताया 19 अन्य विदेशी नागरिकों को बचाने में सफलता मिली है। पुलिस ने 19 विदेशी नागरिकों को बचाकर उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
Next Story