Amarnath Yatra: शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से रवाना हुए श्रद्धालु, लगाए - 'हर हर महादेव' के नारे

Amarnath Yatra
X

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra : जम्मू कश्मीर। अमरनाथ यात्रा गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया है। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाते हुए श्रद्धालुओं ने 'हर हर महादेव' के नारे लगाए। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर जा रही एक श्रद्धालु मनीषा रमोला ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं... व्यवस्था वाकई बहुत अच्छी है। बिना उचित दस्तावेज और वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह हमारी सुरक्षा के लिए है... कश्मीर आने का हमारा मकसद कोई टूर नहीं, बल्कि यह यात्रा है। हमारा ध्यान सिर्फ इस यात्रा पर है। मैं अपने देश के लिए प्रार्थना करती हूं कि सभी स्वस्थ और खुश रहें।"

पहलगाम बेस कैंप से रवाना होने वाले अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल एक अन्य तीर्थयात्री ने कहा, "हम पहले जत्थे (पहलगाम से) में बाबा अमरनाथ की यात्रा पर हैं। हमें आतंकवाद का डर नहीं है और हम अमरनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। सुविधाएं बेहतरीन हैं। हम अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आभारी हैं।"

अमरनाथ यात्रा पर, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा, "यह यात्रा सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं है। सुरक्षा बल, पिट्ठू, टेंट हर सेवा प्रदाता इसमें शामिल है। श्रद्धालुओं में उत्साह बेमिसाल है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी की मनोकामनाएं पूरी हों और कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों में शांति और खुशहाली बनी रहे।"

पहलगाम बेस कैंप से रवाना होने वाले अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल कविता सैनी नाम की तीर्थयात्री ने कहा, "अमरनाथ यात्रा पर मैं पहली बार आई हूं। अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमें यहां से मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन मिला। सभी ने हमारी बहुत मदद की। दिल्ली पुलिस और कश्मीर पुलिस ने हमारी बहुत मदद की... मैं प्रार्थना करूंगी कि हमारे देश में शांति और खुशहाली बनी रहे और जो कुछ हाल ही में हुआ, वह फिर न हो।"

Tags

Next Story