Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

रामबन से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार , ग्रेनेड बरामद, बड़े हमले की रच रहा था साजिश

रामबन से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार , ग्रेनेड बरामद, बड़े हमले की रच रहा था साजिश


रामबन से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार  ग्रेनेड बरामद बड़े हमले की रच रहा था साजिश

रामबन। जम्मू संभाग के रामबन जिले से सुरक्षाबलों ने अल कायदा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह बड़ी आतंकी साजिश को रचने की कोशिश कर था।रामबन पीएस में धारा 7/25 भारतीय शस्त्र अधिनियम, धारा 4 विस्फोटक अधिनियम और 13, 20 यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। ग्रेनेड बरामद किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रामबन पुलिस ने सेना के साथ मिलकर विशेष सूचना के आधार पर एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी की पहचान अमीरुद्दीन खान के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है और पश्चिम बंगाल के मशीता हाओरा का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक चीनी ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related to this topic: