MI VS RCB: चौथे कप्तान बने रजत पाटीदार, जीत के बाद भी एक गलती पड़ी भारी, जानिए पूरा मामला...

IPL 2025 captain penalty list
X

IPL 2025 captain penalty list

IPL 2025 captain penalty list : आरसीबी ने भले ही मुंबई इंडियंस को हराकर मैच जीत लिया हो, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार के लिए यह जीत महंगी साबित हुई। मैच के बाद उन पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रजत इस सीजन में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना झेलने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले हार्दिक पंड्या, रियान पराग और ऋषभ पंत भी इस नियम की चपेट में आ चुके हैं। आईपीएल के नियमों के मुताबिक ओवर टाइम पूरा न करने पर कप्तान पर भारी जुर्माना लगाया जाता है।

स्लो ओवर रेट पर पाटीदार को 12 लाख का झटका

IPL की ओर से जारी प्रेस रिलीज में रजत पाटीदार पर लगाए गए जुर्माने की पुष्टि की गई है। बयान के मुताबिक, उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 के तहत स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया।

बता दें यह RCB की ओर से इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए नियमों के अनुसार कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। IPL में समय पर ओवर खत्म करना टीमों के लिए जरूरी होता है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

MI के खिलाफ धमाकेदार पारी

7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान RCB को शानदार जीत दिलाई। इस मुकाबले में RCB ने MI को 12 रन से हराया था। इस जीत के हीरो खुद कप्तान रजत पाटीदार ही रहे। उन्होंने मात्र 32 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 64 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। हालांकि इस जीत के बावजूद पाटीदार को स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ा ।

इन कप्तानों पर भी लग चुका है स्लो ओवर रेट का जुर्माना

रजत पाटीदार से पहले भी आईपीएल 2025 में कई कप्तानों को धीमी ओवर गति के कारण भारी जुर्माना झेलना पड़ा है। सबसे पहले 30 मार्च को हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जो मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान के तौर पर उनका पहला मैच था। इसके बाद 31 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग को भी इसी नियम का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना भरना पड़ा था।

इसके बाद 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अब रजत पाटीदार इस लिस्ट में चौथे कप्तान बन गए हैं।

हालांकि, उनकी टीम आरसीबी का प्रदर्शन इस समय काफी संतुलित नजर आ रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 1 मैच हारा है। ऐसे में टीम की स्थिति अंक तालिका में मजबूत बनी हुई है।

Tags

Next Story