Home > विदेश > दुनिया तीसरी लहर के प्रारंभिक चरण में, डेल्टा वेरिएंट घातक : विश्व स्वास्थ्य संगठन

दुनिया तीसरी लहर के प्रारंभिक चरण में, डेल्टा वेरिएंट घातक : विश्व स्वास्थ्य संगठन

दुनिया तीसरी लहर के प्रारंभिक चरण में, डेल्टा वेरिएंट घातक : विश्व स्वास्थ्य संगठन
X

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने गुरुवार को कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के तेजी से फैलने और इसके प्रारंभिक चरणों को लेकर चेतावनी जारी की है।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हम लोग तीसरी लहर के प्रारंभिक चरणों में हैं। इससे पहले बुधवार को उन्होंने कहा था कि डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। इससे मरने वालों और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, क्योंकि लोग नियमों का पालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं।

अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट तेजी से 111 देशों में फैल गया है। साथ ही हमें उम्मीद है कि यह वैश्विक स्तर पर और अधिक तेजी से फैलेगा। अधानोम ने आग्रह भी किया कि सितम्बर तक हर देश के कम से कम 10 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई देशों में यह भी देखा गया है कि अगर सभी नियमों का पालन किया जाए तो कोरोना को नियंत्रित किया जा सकता है।

Updated : 12 Oct 2021 10:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top