Home > विदेश > पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
X

मास्को। रूस में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जनता ने निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर वी. पुतिन पर अपना भरोसा जताया है। रूस के चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रारंभिक परिणामों में पुतिन सबसे आगे हैं। उन्हें 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी।

पुतिन ने अपने चुनाव मुख्यालय से राष्ट्रीय टेलीविजन पर जनता को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की मौत पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी और इसे "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" बताया। उन्होंने कहा, चुनाव में उन्हें किसी तरह की प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ा। इससे पहले रूस के चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस बीच मॉस्को में पुतिन समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि पुतिन पश्चिमी दुनिया के अधिकांश हिस्सों में भले ही अछूत बन गए हों पर चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि रूस की जनता उन्हें बेइंतहा प्यार करती है।

मोदी ने दी बधाई -



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को व्लादिमीर पुतिन को फिर से रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर व्लादिमीर पुतिन को हार्दिक बधाई। आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच समय-परीक्षणित विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।”

Updated : 18 March 2024 1:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top