Home > विदेश > अमेरिका ने की भारत की सराहना, बताया सच्चा दोस्त

अमेरिका ने की भारत की सराहना, बताया सच्चा दोस्त

अमेरिका ने की भारत की सराहना, बताया सच्चा दोस्त
X

वाशिंगटन। जो बाइडेन प्रशासन ने दक्षिण एशिया के कई देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए भारत की सराहना करते हुए भारत को 'सच्चा दोस्त' बताया है। जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है।

अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो के ट्वीट में कहा गया, ''हम वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं जिसने दक्षिण एशिया में कोरोना टीके की लाखों खुराक साझा की हैं। भारत की ओर से टीके की मुफ्त खेप की आपूर्ति मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के साथ शुरू हुई और यह दूसरों देशों तक भी पहुंचेगी। भारत एक सच्चा मित्र है जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है।"

कोरोना वैक्सीन के लिए भारत पर टिकी दुनिया के कई देशों की उम्मीद -

दुनिया के कई देश कोरोना वायरस (कोविड-19) की वैक्सीन प्राप्त करने के लिए भारत से उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादन केन्द्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि संकट के इस समय में देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए किया जाएगा।

Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top