Home > विदेश > अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- लोकतंत्र की प्रतिबद्धता दोनों देशों का आधार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- लोकतंत्र की प्रतिबद्धता दोनों देशों का आधार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- लोकतंत्र की प्रतिबद्धता दोनों देशों का आधार
X

नईदिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में लोगों की इच्छा का सम्मान की प्रतिबद्धता दुनिया को प्रेरित करती है और यही भारत एवं अमेरिका के विशेष संबंधों का आधार है।

बाइडन ने अपने संदेश में कहा, मैं भारत, अमेरिका और दुनिया भर में आज भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे सभी लोगों के लिए एक सुरक्षित और खुशहाल स्वतंत्रता दिवस की कामना करता हूं। भारत के लिए अपने संदेश में बाइडन ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश के मार्गदर्शन के जरिए भारत ने 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता के लिए अपनी लंबी यात्रा पूरी की। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के जरिए लोगों की इच्छा का सम्मान करने की मूलभूत प्रतिबद्धता आज दुनिया को प्रेरित करती है और यही भारत एवं अमेरिका के विशेष संबंधों का आधार है। पिछले दशकों में, 40 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के जीवंत समुदाय समेत हमारे लोगों के बीच आपसी संबंधों ने हमारी साझेदारी बनाए रखी है और उसे मजबूत किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के लोगों को उनके 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध सात दशक पहले शुरू हुए और एक मजबूत होती साझेदारी में बदल गए। उन्होंने कहा, हमारा क्षेत्रीय सहयोग तेज गति से बढ़ रहा है और हम एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन से निपटने संबंधी कदमों और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों तक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक व्यापक और मजबूत हुआ है।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top