Home > विदेश > म्यांमार में क्रूरता पूर्वक किये जा रहे बल प्रयोग पर रोक लगे : संयुक्त राष्ट्र

म्यांमार में क्रूरता पूर्वक किये जा रहे बल प्रयोग पर रोक लगे : संयुक्त राष्ट्र

म्यांमार में क्रूरता पूर्वक किये जा रहे बल प्रयोग पर रोक लगे : संयुक्त राष्ट्र
X

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने आज म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद किये क्रूरता पूर्वक बल प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा की हिरासत में लिये लोगों को तत्काल रिहा किया जाए। गुतरेस ने ये बात संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपने संबोधन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि वह म्यांमार की सेना से आग्रह करते हैं कि वह तत्काल रूप से दमन को खत्म कर दें, हिंसा को खत्म किया जाए, कैदियों को रिहा किया जाए और मानवाधिकारों का सम्मान करें। म्यांमार के अधिकारियों ने धीरे-धीरे बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण सविनय अवज्ञा अभियान के खिलाफ अपनी रणनीति को खारिज कर दिया है। साथ ही आंग सान सू ची की रिहाई की मांग भी की है। बीता शनिवार का दिन 1 फरवरी के बाद से सबसे भयावह दिन के रूप में दर्ज किया गया है, जब मंडाले में सुरक्षाबलों की ओर से किए गए फायर के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी और यंगून में एक व्य़क्ति को गोली भी मार दी गई।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट होने के बाद शीर्ष नेता आंग सान सू ची सहित असैन्य सरकार के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। लोग लागातार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और हिरासत में लिये गए नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top