- स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश नाकाम, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था नदीम
- बच्चों को राष्ट्रध्वज सौंप, मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान
- शिंदे गुट में सामने आई दरार, विधायक ने उद्धव के पक्ष में किया ट्वीट
- राजू श्रीवास्तव के निधन की सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, परिवार ने कहा-अफवाहों पर ने दें ध्यान
- प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल से की मुलाकात, कहा- बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा
- कश्मीरी पंडितों के हत्यारे बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार को सरकार ने नौकरी से निकाला
- केजरीवाल पर भाजपा ने लगाया आरोप, कहा- प्रचार में खर्च किए 19 करोड़ और दिया केवल 20 लाख का ऋण
- जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी 2023 से बंद करेगी बेबी पाउडर की बिक्री, ये..है कारण
- कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर पहली बार की बात, बताया रिश्ते का सच
- कश्मीर में आठ घंटे में दूसरा आतंकी हमला, अब CRPF की टुकड़ी पर बरसाई गोलियां

कन्हैयालाल की हत्या की संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा, कहा- सभी धर्मों का हो बराबर सम्मान
X
न्यूयॉर्क। भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर में ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति को गला काटकर मार डालने के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रतिक्रिया सामने आयी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उदयपुर हत्याकांड की निंदा करके सभी धर्मों के सम्मान का आह्वान किया है।
भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद सोशल मीडिया में नूपुर का चित्र लगाने वाले उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। इस मसले पर अब संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का भी बयान आया है। उन्होंने सभी धर्मों के पूर्ण सम्मान का आह्वान किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि विभिन्न समुदाय विश्व स्तर पर सद्भाव और शांति से रह सकें।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर आयोजित दैनिक पत्रकार वार्ता में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति को लेकर बेहद आशान्वित है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सभी धर्मों के पूर्ण सम्मान और दुनिया के सभी देशों के विभिन्न समुदायों से सद्भाव और शांति से रहने का आह्वान किया। विभिन्न धर्मों के बारे में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार में विश्वास करता है, किन्तु इसके साथ ही सभी समुदायों व धर्मों के सम्मान की मूलभूत आवश्यकता में भी संयुक्त राष्ट्र संघ विश्वास करता है।