ट्रम्प ने 7 और देशों की नागरिकता प्रक्रिया रोकी, 15 देशों पर आंशिक बैन

Donald Trump
X

File Photo

ट्रम्प ने 7 और देशों पर पूर्ण बैन और 15 पर आंशिक रोक लगाई। अब 39 देशों की नागरिकता और यात्रा प्रक्रिया प्रभावित।

अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर सख्ती फिर बढ़ा दी गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐसा फैसला लिया जिससे कई देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका पहुंचना और वहां बसने का सपना और मुश्किल हो गया । एक झटके में 7 और देशों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया, 15 देशों को आंशिक बैन की सूची में डाल दिया है।

39 देशों तक पहुंची बैन लिस्ट

ट्रम्प ने जिस घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, उसके बाद अमेरिका आने पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध झेलने वाले देशों की संख्या 39 हो गई है. यह कदम पिछले महीने व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स पर हुई गोलीबारी के बाद उठाया गया है, जिसमें एक अफगान शरणार्थी शामिल था।

किन देशों पर लगा पूर्ण बैन?

व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के मुताबिक, नई सूची में जिन देशों पर पूरी यात्रा पाबंदी लगाई गई है, वे बुर्किना फासो, माली, नाइजर, साउथ सूडान, सीरिया, फिलिस्तीन हैं. इसके अलावा, पहले से आंशिक बैन झेल रहे लाओस और सिएरा लियोन पर अब पूर्ण रोक लगा दी गई है। पूर्ण प्रतिबंध वाले देशों की संख्या 7 हो गई है।

15 देशों पर आंशिक प्रतिबंध

नई घोषणा में 15 देशों पर आंशिक बैन लगाया गया है, जिसमें इमिग्रेंट वीजा पर रोक शामिल है। इनमें बुरुंडी, क्यूबा, टोगो,वेनेजुएला जैसे देशों पर पहले से लागू आंशिक प्रतिबंध को बरकरार रखा गया है।

1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम

ट्रम्प प्रशासन ने साफ किया है कि ये सभी नए प्रतिबंध 1 जनवरी से लागू होंगे । हालांकि बैन सख्त है, लेकिन कुछ श्रेणियों को इससे बाहर रखा गया है। इनमें कानूनी स्थायी निवासी (Green Card Holders) पहले से वैध वीजा रखने वाले लोग, राजनयिक और सरकारी प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, छात्र और मेडिकल वीजा और अमेरिकी राष्ट्रीय हित से जुड़े व्यक्ति को छूट रहेगी।

Tags

Next Story