Home > विदेश > फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला

फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला

फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला
X

नई दिल्ली। फिजिक्स के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। यह पुरस्कार अमेरिका के रोजर पेनरोसे, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को संयुक्त रूप से ब्लैक होल की खोज के लिए दिया गया है।

'द नोबेल प्राइज' ट्विटर हैंडल ने जानकारी देते हुए बताया, ''रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार, 2020 का आधा रोजर पेनरोसे और बाकी में संयुक्त रूप से रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज देने का फैसला किया है।''

पिछले कई वर्षों से फिजिक्स का नोबेल संबंधित विषयों पर काम करने वाले एक से अधिक वैज्ञानिकों को दिया जाता रहा है। ब्रह्मांड के रहस्य उजागर करने में सैद्धांतिक कार्य करने वाले जेम्स पीबल्स तथा सौरमंडल के बाहर एक ग्रह की खोज करने वाले स्विस खगोलशास्त्री माइकल मेयर और डिडियर कुलोज को पिछले साल का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

इससे पहले, अमेरिकी वैज्ञानिक हार्वे जे आल्टर और चार्ल्स एम राइस तथा ब्रिटिश विज्ञानी माइकल हफटन को हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था। नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को स्टाकहोम में इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि तीनों वैज्ञानिकों के अनुसंधान में रक्त से होने वाले हेपेटाइटिस संक्रमण के प्रमुख स्रोत का पता चला जिसके बारे में पहले खोजे गए हेपेटाइटिस ए और बी विषाणुओं द्वारा पता नहीं चल सका था।

Updated : 6 Oct 2020 12:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top