काबुल विश्वविद्यालय पर हुआ आतंकी हमला, 19 की मौत और 12 घायल
Swadesh Digital | 2 Nov 2020 3:03 PM GMT
X
X
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में काबुल विश्वविद्याल पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोगों को घायल होने की सूचना मिली है। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से कहा है कि सभी तीन हमलावर को मार गिराया गया है। हमले के बाद पूरे विश्वविद्यालय कैंपस को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।
अफगानिस्तान मीडिया के हवाले से बताया गया है कि घटना के समय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी चल रही थी। इस प्रदर्शनी में कई लोग शामिल थे। मीडिया के हवाले से बताया गया है कि जब गोलीबारी शुरू हुई तब कक्षाएं भी चल रही थी। हमले के बाद सड़कें बंद कर दी। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire